मध्यप्रदेश

‘नारी अपना अपमान नहीं भूलती…’, भोपाल नारी आक्रोश रैली में बोले सीएम मोहन यादव, कहा- सड़कों पर बहनें हक के लिए लड़ने आई हैं

खबर को शेयर करें

Bhopal Nari Sammelan: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर इसके विरोध में आज राजधानी भोपाल में भाजपा ने नारी आक्रोश रैली का आयोजन किया है. रैली का आयोजन एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है. इस रैली में सीएम मोहन यादव, पार्टी अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई महिला मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रही.

सड़कों पर बहनें हक के लिए लड़ने आई है – सीएम

रैली का संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज की लड़ाई कांग्रेस समेत सभी विपक्ष के खिलाफ है. भोपाल की सड़कों पर बहनें हक के लिए लड़ने आई हैं. सीएम ने आगे कहा सती प्रथा के खिलाफ राजा राम मोहन राय ने लड़ाई लड़ी, ज्योतिबा फुले ने लड़ाई लड़ी. उन्‍होंने कहा कि नारी सब भूलती है पर अपना अपमान नहीं भूलती. सीएम ने कहा कि महिलाओं के पास आत्मबल की कोई कमी नहीं है. उन्‍होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश वो राज्य है जहां बहने सड़क पर उतरी है.

सीएम ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी कहती थी नारी हूं लड़ सकती हूं. तो फिर कांग्रेस ने बहनों के अधिकार को खत्म करने का काम क्यों किया. उन्‍होंने आगे कहा कि राजीव गांधी ने 3 तलाक बिल लाकर बहनों का अपमान किया. जब तक राधा को याद न करो तब तक कृष्ण का आशीर्वाद नहीं मिलता. माता पार्वती के साथ शिव जी का आशीर्वाद मिलता है.

विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्‍ताव पारित करेंगे- सीएम

सीएम ने कहा कि बहनों के लिए भाईयों ने हमेशा लड़ाई लड़ी है. आज अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार के होने के बावजूद बने आक्रोश को व्‍यक्त करने के लिए बड़ी संख्‍या में यहां आई है. उन्‍होंने आगे कहा कि हम सभी अपने जिले, नगर पालिका, नगर परिषद में विरोध दर्ज करेंगे. बहनों के अधिकार के लिए विधानसभा में भी विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्‍ताव को पारित करेंगे.

अब याचना नहीं, रण होगा – अश्वनी परांजपे

भाजपा महिला महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष अश्वनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस ने संसद में नारी शक्त‍ि वंदन अधिनियम बिल को गिराकर महिलाओं का अपमान किया, जश्न मनाया. उन्‍होंने कहा कि मातृ श‍क्ति इस अपमान का जवाद देगी. अश्वनी परांजपे ने कहा कि अब याचना नहीं, रण होगा, जीवन या कि मरण होगा.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button