CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात , कुछ देर बाद राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात

खबर को शेयर करें

सीएम साय ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी देते सीएम साय ने बताया,नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री@narendramodiजी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। वही कुछ देर बाद तीनों राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का 'असली खेल', अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Related Articles

Back to top button