CHHATTISGARH

पत्नी से अफेयर का शक, 20 साल के युवक पर मटन काटने वाले हथियार से कर दिया हमला, पुलिस कर रही तलाश

खबर को शेयर करें

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक ने अपने ही परिचित के ऊपर मटन काटने वाले हथियार से हमला कर दिया. हमला करने वाले युवक को शक था कि उसकी पत्नी का के साथ नीरज का अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते आरोपी विजय राघो साहा ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. फिलहाल युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. जानें क्या है पूरी कहानी?

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले की है. जहां आरोपी विजय राघो को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही नीरज के साथ अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते उसने नीरज को मारने का प्लान बना लिया. जबकि इसके लिए उसने किसी से पूछताछ भी नहीं की. शंका वश एक दिन मौका पाकर उसने हमला कर दिया. लेकिन पीड़ित नीरज को इस घटना की जानकारी पहले से बिल्कुल नहीं थी, कि आरोपी हमला कर देगा.

मटन काटने वाले चॉपर से किया हमला

पीड़ित प्रतिदिन की तरह अपने रोजमर्रा के काम से जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए बैठे विजय राघौ ने 4 मार्च की सुबह तड़के करीब 4 बजे मटन काटने वाले चॉपर से हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि नीरज को गंभीर चोट आई. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंबई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते भी हैं. लेकिन किसी कारणवश नीरज को शक हुआ और उसने नीरज पर हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी विजय के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button