देश दुनिया

Daily Horoscope : रंगभरी एकादशी के दिन बेहद सावधानी बरतें मिथुन और कर्क समेत इन 7 राशियों के लोग, हानि के हैं योग

खबर को शेयर करें

Daily Horoscope : आज रंगभरी एकादशी का पर्व है. राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. आज चंद्रमा ग्रह  कर्क राशि में रहेंगे.

वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, मकर राशि में, शनि व  शु्क्र और मंगल ग्रह कुंभ राशि में, राहु,सूर्य और बुध मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कह रहे हैं.

मेष राशि 

आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. अपने परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे या हो सकता है उनके साथ आप किसी यात्रा पर चले जाएं. पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार का सुख मिलेगा. किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें. 

वृषभ राशि 

आप अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग कर सफलता प्राप्त करेंगे. आपका अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. धर्म के कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ सहयोग करेंगे. कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे. शरीर में फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें. धन के खर्चे बढ़ेंगे. 

इसे भी पढ़े...  केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

मिथुन राशि 

मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. आपके ऊपर बेवजह के आरोप लग सकते हैं. आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी. 

कर्क राशि 

परिवार के सदस्यों से मिलने वाले सुख में कमी बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. स्वभाव में क्रोध की अधिकता बढ़ने कारण बाहरी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की संभावना होगी. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती हैं. कामकाज में धन-लाभ होगा. घर-परिवार में कोई अशुभ घटना घटित हो सकती है. मानसिक तनाव बढ सकता है.  

सिंह राशि 

चरित्रवान् बनकर रहें और साथ ही ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. मित्रों के साथ यात्राएं होना संभव है. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा वाहन से चोट लगने की भी संभावना है. घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धन खर्च अधिक होगा. 

कन्या राशि 

शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहने की संभावना है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. आप अपनों से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आगे रहेंगे. काम काज में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी. 

तुला राशि 

काम काज के प्रति मन में नया उत्साह और जोश बना रहेगा. साझेदारी में किए गए काम में नुकसान हो सकता है. आपके भाइयों के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. वार्तालाप की निपणुता और अपनी व्यवहार कुशलता से आप अपने बिगड़े हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. घर में भी तनाव भरा माहौल उत्पन्न होगा. 

इसे भी पढ़े...  पेट्रोल-डीजल पर 'खतरे की घंटी….ग्लोबल मार्केट में मची खलबली, क्या आज बढ़ गए दाम? देखें ताजा लिस्ट

वृश्चिक राशि 

आज शुभ  समाचार मिल सकता है. वाणी  की निपणुता और अपनी व्यवहार कुशलता से आप अपने कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. यात्राएं होंगी. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. परिवार की जिम्मेदारियों को आप आज अच्छे से निभाएंगे.

धनु राशि 

कार्यक्षेत्र में नवीन मित्र बनेंगे. अचानक धनहानि भी हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती हैं. रुपये-पैसे को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. 

मकर राशि 

आप आज अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग कर कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे. पढ़ाई के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है. वाहन के प्रति सावधानी बरतें. धन के खर्चे बढ़ेंगे परंतु धन का निवेश भी हो सकता है.

कुंभ राशि 

आज घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है. धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी.  लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बेवजह किसी से विवाद हो सकता है. संगति का विशेष ध्यान रखें. ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. मित्रों के साथ यात्राएं होंगी. किसी प्रकार के काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भूलें. 

मीन राशि 

आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. शरीर  में जोश  तथा नया उत्साह देखने को मिलेगा. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं.

इसे भी पढ़े...  सोना-चांदी धड़ाम! क्या गहने बनवाने का यही है सबसे सही समय? देखें आज के लेटेस्ट रेट

Related Articles

Back to top button