CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सीएम साय की एक और सौगात, आज से शुरु होगी योजना

खबर को शेयर करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 09 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में योजना शुरू की जा रही है। योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है। बता दें कि, ये योजना मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने लाई जा रही है।

सरगुजा जिले को 495 करोड़ रूपए की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले को 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम साय 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगे।

जाने आज सीएम साय का सेड्यूल
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अंबिकापुर जाएंगे और वहां पीजी कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे से माता राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इसे भी पढ़े...  आज खाने में क्या बनाएं कन्फर्म नहीं? इन आसान टिप्स से पाएं तुरंत रेसिपी आइडियाज

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button