देश दुनिया

आज का पंचांग : सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का महासंयोग…जानें पूजा का सटीक ‘शुभ मुहूर्त’ और चमत्कारी लाभ, न चूकें ये मौका

खबर को शेयर करें

पंचांग : आज 09 दिसंबर, 2025 मंगलवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है.

9 दिसंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : पौष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
  4. दिन : मंगलवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
  6. योग : एन्द्र
  7. नक्षत्र : अश्लेषा
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : कर्क
  10. सूर्य राशि : वृश्चिक राशि
  11. सूर्योदय : सुबह 07:08 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:54 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 10.10 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 11.05 बजे
  15. राहुकाल : 15:13 से 16:33
  16. यमगंड : 11:10 से 12:31

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में रहेगा. कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र का विस्तार 16:40 से 30 डिग्री तक है. इसके देवता सर्प हैं और नक्षत्र स्वामी बुध है. इस नक्षत्र को अच्छा नक्षत्र नहीं माना जाता है. किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से इस नक्षत्र में बचना चाहिए. हालांकि युद्ध में सफलता की तैयारी, तांत्रिक कार्य, कारावास या अलगाव से जुड़े कार्य, विनाश के कार्य और वरिष्ठों के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए इस नक्षत्र में कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:13 से 16:33 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

इसे भी पढ़े...  केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button