CHHATTISGARHरायपुर संभाग

रायपुर: स्टॉक मार्केट का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ घिनौना अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

झांसा देकर बुलाया और नशीली ड्रिंक पिलाकर अपराध किया

थाना प्रभारी यामन देवांगन के मुताबिक, युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी आशीष पात्रो ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर उसे शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया। वहां आरोपी ने नशीली ड्रिंक पिलाई और उसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी की पृष्ठभूमि

आरोपी मूलतः बिलासपुर जिले का रहने वाला है और रायपुर के शंकर नगर में एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट से जुड़ा ऑफिस संचालित करता था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना की विवेचना जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और भी जरूरी जानकारी सामने आएगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button