CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG Police Transfer: एक साथ 80 तबादले से पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव क्या बदल गया पूरा सिस्टम…देखें लिस्ट

खबर को शेयर करें

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के ट्रासंफर किए हैं।

CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer

80 पुलिस कर्मचारियों 6 महिलाएं

इस लम्बी लिस्ट में 19 हेड कॉन्स्टेबल और बाकी 71 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इस फेरबदल में कुल 6 महिला कर्मचारी प्रभावित हुई हैं। इनमें दो महिला हेड कॉन्स्टेबल का भी तबादला किया गया है। साथ ही 80 कर्मचारियों की सूची में कुल 6 महिलाएं शामिल हैं। 

3 साल से जमे पुलिसकर्मी बदले गए

तबादला आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों का प्राथमिकता से तबादला किया गया है, जो तीन साल अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।

ट्रैफिक ब्रांच के कर्मचारियों की थानों में पोस्टिंग

पुलिस अधीक्षक ने यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। वहीं थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को ट्रैफिक ब्रांच में पदस्थ किया गया है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button