देश दुनिया

आज का पंचांग: शुक्रवार और कार्तिकेय जी का योग! सोने-चांदी की खरीदारी के लिए जानें आज का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

खबर को शेयर करें

पंचांग: आज 26 दिसंबर, 2025 शुक्रवार, के दिन पौष महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भोलेनाथ और माता पार्वती की पुत्र भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक हैं. जमीन-जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए आज की यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है.

26 दिसंबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : पौष
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष षष्ठी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी
  • योग : सिद्धि
  • नक्षत्र : शतभिषा
  • करण : तैतिल
  • चंद्र राशि : कुंभ
  • सूर्य राशि : धनु
  • सूर्योदय : सुबह 07:18 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:01 बजे
  • चंद्रोदय : पूर्वाह्न 11.19 बजे
  • चंद्रास्त : रात 11.24 बजे
  • राहुकाल : 11:19 से 12:39
  • यमगंड : 15:20 से 16:41

यात्रा के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6:40 से 20:00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:19 से 12:39 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

इसे भी पढ़े...  आज का राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल, क्या आप भी हैं लकी?

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button