CHHATTISGARHदुर्ग संभाग

सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

खबर को शेयर करें

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग के साथ लंबे समय तक चले सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष तीन फरार हैं। फरार आरोपियों में कुछ प्रभावशाली व्यक्ति भी शामिल बताए जा रहे हैं।

मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 30 जनवरी को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक छह आरोपियों ने उसके साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता नाबालिग होने के बावजूद आरोपियों को इसकी जानकारी थी।

आरोपियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नौकरी दिलाने का लालच देकर पीड़िता का शोषण किया। 14 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ यह सिलसिला कई वर्षों तक जारी रहा। कई बार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं भी हुईं। नौकरी नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। लंबे समय तक चले इस अपराध से वह मानसिक व शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े...  CG News: बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button