मध्यप्रदेश

इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI पर रिश्वत और मारपीट का आरोप

खबर को शेयर करें

इंदौर : में एक टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह राऊ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में किराए के फ्लैट में रह रहा था। सुसाइड से पहले अभिषेक ने राजेंद्र नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर मनोहर पाल पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि गाड़ी छोड़ने के एवज में उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए।

SI पर मारपीट और धमकियों का आरोप

अभिषेक ने बताया कि पैसे देने में असमर्थता जताने पर SI ने उनके साथ मारपीट की और जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि थाने में अन्य पुलिसकर्मियों और टीआई का व्यवहार सामान्य था, लेकिन SI पाल ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।

एक्सीडेंट के बाद की स्थिति

पुलिस के अनुसार सोमवार रात अभिषेक की टैक्सी एक कार से टकरा गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गाड़ी सहित थाने बुलाया। घर लौटने के बाद अभिषेक ने अपने परिजनों को वीडियो भेजा, जिसमें उन्होंने साफ किया कि एक्सीडेंट में उनकी कोई गलती नहीं थी और उन्होंने SI की अनुचित मांग और धमकियों का खुलासा किया।

वीडियो में सफाई और सच्चाई

अभिषेक ने वीडियो में बताया कि सामने वाली कार के ड्राइवर ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने कार की मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन ड्राइवर ने पुलिस बुला ली। अभिषेक ने कहा कि यदि थाने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी जाए तो पूरी सच्चाई सामने आएगी।

जांच और सस्पेंशन

घटना के बाद SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button