CHHATTISGARHरायपुर संभाग

पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात

खबर को शेयर करें

 जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया कि, मृतका 12वीं कक्षा में पड़ती थी।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का है। मृतका का नाम रजनी प्रधान उम्र 18 वर्ष है। जो की 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन छात्रा प्रेमी से वीडियो कॉल में बात कर रही थी और बात करते-करते ही फांसी के फंदे पर झूल गई।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छात्रा के प्रेमी को इसकी सूचना दी। घटना के वक्त माता पिता घर से मजदूरी के लिए बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरूआत में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े...  सेंदरी मानसिक अस्पताल में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button