CHHATTISGARH

सेंदरी मानसिक अस्पताल में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ : के Bilaspur जिले में स्थित राज्य के एकमात्र शासकीय मानसिक चिकित्सालय में एक दुखद घटना सामने आई है। Sendri Mental Hospital Suicide मामले में अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लखन लाल साव के रूप में हुई है, जो Mahasamund जिले के ग्राम बरना का निवासी था।

जानकारी के मुताबिक, लखन लाल साव को मानसिक बीमारी के इलाज के लिए परिजनों ने Sendri Mental Hospital में भर्ती कराया था। उसे घटना से एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल किया गया था। गुरुवार सुबह वह बाथरूम गया, जहां उसने रोशनदान में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। जब तक अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने तुरंत Koni Police Station को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरीज पहले भी दो-तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। अस्पताल में उसकी पत्नी बतौर अटेंडर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी फोन पर बात करने लगी और इसी दौरान मरीज बाथरूम में चला गया, जहां उसने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़े...  रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button