CHHATTISGARHरायगढ़ संभाग

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

खबर को शेयर करें

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. हालांकि इस दौरान तेज गर्मी का असर भी बना रहेगा.

अंबिकापुर में बरसे बादल

आज सुबह सरगुजा संभाग में नौतपा के बीच मौसम बदल गया है. अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में आंधी तूफान के बीच रिमझिम बारिश हो रही है. तेज आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है.

वहीं कल पूरे बस्तर संभाग में झमाझम बारिश हुई है. बारिश के साथ आंधी तूफान भी देखने को मिला. बस्तर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. उसके बाद दोपहर में तेज आंधी तूफान के साथ बस्तर और सुकमा में जमकर बारिश हुई है. बस्तर संभाग में बदले मौसम और बारिश ने लोगों को राहत तो पहुंचाई लेकिन कई जगह तेज आंधी और हवाओं ने भारी नुकसान भी किया है.

बीते दिनों राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में लू चली है. वहीं 45.5°C तापमान के साथ दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई. बालोद में लगातार चमगादड़ों की मौत के बाद पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया.

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 29 मई यानि आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है. शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button