CHHATTISGARH

शर्मनाक! कलयुगी बाप ने हवस में पार की सारी हदें, बेटी से रेप और मारपीट, दरिंदा गिरफ्तार, जानें पूरा खौफनाक मामला

खबर को शेयर करें

 रायगढ़। जिला में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आयी है। जिसमें एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता और दो छोटे भाईयों के साथ रहती थी। उसकी मां दूसरे के घर काम में जाती और उसका पिता घर पर ही रहकर कुछ काम नहीं करता था।

अपने बच्चों के साथ अक्सर किसी न किसी बातों पर मारपीट किया करता था। जहां 26 जनवरी 2023 को बालिका नया कपड़ा पहनकर अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूमने पहुंची और फोटो खींचा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया और जब वह घर पहुंची।

उसके अगले दिन जब घर में बालिका की मां और दोनों भाई नहीं थे, तो उसका पिता उसे चिल्लाने लगा और मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बालिका ने उसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़े...  क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या होगा? जेल या जुर्माना, जानिए क्या कहता है कानून

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button