देश दुनिया

राशिफल : धनु राशि के लोग हो जाएं तैयार! घर में आने वाला है पैसा, परिवार का मिलेगा पूरा साथ, जानें कैसे?

खबर को शेयर करें

मेष- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे.

वृषभ- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने के चलते आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे. बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम आज पूरे होंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय की बातों को भी सम्मान देना होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अभी लाभ का बना हुआ है.

मिथुन- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आज ऑफिस में अधूरे काम पूरे करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है.

कर्क- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज कोई अनजाना भय आपको लगा रहेगा. सीने में दर्द हो सकता है. परिवार में लोगों के बीच मतभेद हो सकता है. किसी बात को लेकर आपका दिल दु:ख सकता है. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में अचानक परिवर्तन होगा. आप परिवार के साथ घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे. आज कोई मेहमान भी आपके घर आ सकता है. आप परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा.

इसे भी पढ़े...  पंचांग : आज का दिन शुभ कार्यों के लिए नहीं है ठीक, जानें सुरक्षित रहने के ज्योतिषीय उपाय

सिंह- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज तन और मन से स्वस्थ और खुश रहेंगे. पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. निर्धारित काम समय पर पूरे होंगे. छोटी यात्रा होगी. भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी. प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है.

कन्या- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा. नकारात्मक विचारों से मानसिक अस्वस्थता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है. अनावश्यक खर्च होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें. किसी यात्रा की संभावना है. आयात-निर्यात के काम में सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा है. इस दौरान आपका ध्यान केवल आपके काम पर होगा.

तुला- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी. रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी. वैचारिक दृढ़ता से आपके काम सफल बनेंगे. किसी नए आभूषण, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का साथ आपको रोमांचित करेगा. इस दौरान मन से आप प्रसन्न रहेंगे. व्यापारियों को भी कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है.

इसे भी पढ़े...  पेट्रोल-डीजल पर 'खतरे की घंटी….ग्लोबल मार्केट में मची खलबली, क्या आज बढ़ गए दाम? देखें ताजा लिस्ट

वृश्चिक- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज मौज-शौक और मनोरंजन में धन खर्च होगा. थकान से मन काम में नहीं लगेगा. किसी बात की चिंता रहेगी. वाहन संभालकर चलाएं. परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी. कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी रखें. संयमित व्यवहार से अनर्थ से बचा जा सकेगा. आज आपको धैर्य के साथ आज का दिन गुजारना चाहिए.

धनु- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से आप पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा. मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. मित्रों के साथ रमणीय स्थलों पर जाने का मौका मिल सकता है. अविवाहितों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होने की संभावना है.

मकर- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं. वसूली, यात्रा, आय आदि के लिए दिन शुभ है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. पदोन्नति के योग हैं. पिता से लाभ होगा. संतान की पढ़ाई के संबंध में संतोष की भावना का अनुभव होगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज परिवार के सदस्यों के साथ कोई पुराना मतभेद दूर होने से मन हल्का महसूस कर सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश संबंधी योजना नहीं बनाएं.

इसे भी पढ़े...  T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़

कुंभ- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. विवाद से बचने के लिए ज्यादातर समय मौन रहें. व्यापार में विरोधी आपसे आगे निकल सकते हैं. आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश में बसे दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा.

मीन- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है. शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा. पेट में तकलीफ तथा सर्दी, दमा और खांसी की संभावना रहेगी. आज स्वास्थ्य खराब होने के चलते आपका मन काम में नहीं लगेगा. ईश्वर भक्ति और अच्छे विचारों से आप मानसिक राहत का अनुभव करेंगे. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकेगी.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button