CHHATTISGARHरायपुर संभाग

सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

खबर को शेयर करें

 PM Modi Birthday Wish to CM Sai: आज 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जशपुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले साय का जीवन संघर्ष, संगठननिष्ठा और शांत नेतृत्व शैली का उदाहरण माना जाता है। भाजपा के आदिवासी चेहरे के रूप में उभरे साय की पहचान जमीनी नेता और संगठन के भरोसेमंद कार्यकर्ता की रही है, जिसने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। संगठन के तमाम नेता सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भी खास तरीके से सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है।

Vishnu Deo Sai Birthday: पीएम ने खास तरीके से सीएम साय को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।”

CM Sai 62th Birthday: सीएम साय ने व्य्क्त किया आभार

वहीं, सीएम साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्य्क्त किया। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके आत्मीय और स्नेहिल शुभकामना संदेश के लिए सादर आभार। आपके ओजस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047‘ के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा

इसे भी पढ़े...  ‘बकरा और शराब का भोज कराओ, गांव वालों के पैर धोकर उस पानी से नहाओ…’, रेप पी‍ड़ि‍ता को पंचायत का अजीबो-गरीब फरमान

बता दें कि आज  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बगिया में हुआ। पिता राम प्रसाद साय किसान थे और माता जसमनी देवी गृहिणी। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े साय ने कुनकुरी से हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त की। 1991 में उनका विवाह कौशल्या देवी साय से हुआ। पारिवारिक रूप से भी उनका राजनीति से जुड़ाव रहा, उनके बड़े पिता नरहरि प्रसाद साय सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी विधायक रहे।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button