CHHATTISGARH

NEET मामले में झुका NTA , अब 23 जून को दुबारा होगी परीक्षा ….उसके बाद ही होगी काउंसलिंग

खबर को शेयर करें

NEET मामले में एनटीए NTA का बड़ा फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिकाकर्ता को कहा कि आपकी बात NTA ने मान ली है. वो ग्रेस मार्क को हटा रहे है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा की परीक्षा में केवल वो छात्र ही शामिल होंगे जिनको ग्रेस मार्किंग Grace Marking मिली थी. NTA ने कहा 23 जून को दोबारा परीक्षा (1563) होगी उसके बाद काउंसलिंग होगी. NTA ने कहा की तीसरी याचिका में पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष नही है. एनटीए ने यह भी कहा कि परीणाम 30 जून से पहले आ सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि वह NEET-UG, 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग जारी रहेगी और हम इसे रोकेंगे नहीं. अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ पूरी तरह से होता है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है.” बता दें कि देश के विभिन्न कोनों से छात्र राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इक्ट्ठा हुए और एनटीए के खिलाफ़ सत्याग्रह शुरू किया. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अभिभावक अपने बच्चों के लिए न्याय की मांग करते हुए भीषण गर्मी में बैठे हैं.

इधर इस फैसले के बाद भी बच्चों में नाराजगी इस बात को लेकर है की ग्रेस के मार्क्स केवल उन बच्चो को मिले जो कोर्ट गए उनको जानकारी नहीं थी इसलिए वह कोर्ट नही गए और अब पेपर देने का दुबारा मौका भी केवल ग्रेस वाले बच्चों को ही मिल रहा है जिस से उन्हें सीधे तौर पर नुकसान है ।आपको बता दें की NTA ने उन बच्चो को ग्रेस दिया था जिनकी परीक्षा में किसी कारण से लेट लतीफी हुई थी और जिन्हे कुछ कम समय मिला था ।

इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, सीएम साय ने की तैयारियों की समीक्षा

Related Articles

Back to top button