देश दुनिया

LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे बुकिंग

खबर को शेयर करें

LPG Cylinder Booking Rules: सरकार ने बदला बुकिंग का नियम

LPG Cylinder Booking Rules: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने LPG Cylinder Booking Rules में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक अब उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन से पहले नहीं कर पाएंगे। इससे पहले यह समय सीमा 21 दिन थी। सरकार ने यह फैसला गैस सिलेंडर की जमाखोरी को रोकने और सप्लाई को संतुलित रखने के लिए लिया है।

दरअसल, हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण लोगों में घबराहट का माहौल बन गया था। इसी डर के चलते कई उपभोक्ताओं ने जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान गैस सिलेंडर की बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

औसतन एक साल में 7–8 सिलेंडर की जरूरत

सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। LPG Cylinder Booking Rules में बदलाव केवल जमाखोरी को रोकने के लिए किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक सामान्य परिवार साल भर में औसतन 14.2 किलोग्राम वाले 7 से 8 सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है। इसलिए 25 दिन से पहले रिफिल कराने की जरूरत आमतौर पर नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़े...  कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर

अधिकारियों ने यह भी बताया कि भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई हो, लेकिन इसका असर फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। तेल कंपनियों ने इस साल अच्छा मुनाफा कमाया है और मौजूदा हालात के दबाव को वे खुद वहन करेंगी।

सरकार का कहना है कि LPG Cylinder Booking Rules में यह बदलाव केवल बाजार में अनावश्यक घबराहट और जमाखोरी को रोकने के लिए किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button