मध्यप्रदेश

14 केस वाला शराब तस्कर पुलिस की पकड़ से बाहर, एक रुपये का इनाम रखकर चौंकाया

खबर को शेयर करें

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 आपराधिक मामलों में वांछित एक शातिर शराब तस्कर को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है, लेकिन इस इनाम की रकम जानकर हर कोई चौंक गया। पुलिस ने फरार शराब तस्कर धनराज लोधी पर महज एक रुपये का इनाम रखा है।

पूरा मामला 9 जनवरी 2026 का है। करेली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक थार वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 44 पेटी शराब बरामद की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से आरोपी सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड धनराज लोधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

आखिरकार पुलिस ने एक अलग और रणनीतिक तरीका अपनाया। धनराज लोधी पर एक रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह रकम प्रतीकात्मक है और इसका मकसद लोगों का ध्यान आकर्षित करना है, ताकि आरोपी की जानकारी तेजी से मिल सके।

इसे भी पढ़े...  Cylinder price hike: ‘जनता कब तक सरकार की विफलताओं का बोझ उठाती रहेगी’ Umang Singhar ने बढ़ती महंगाई को लेकर BJP को घेरा

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। धनराज लोधी पर मारपीट, अवैध शराब तस्करी समेत कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई इलाकों में चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button