देश दुनिया

बिहार में नए सीएम पर सियासी बयानबाजी तेज, नीतीश कुमार की भूमिका अहम

खबर को शेयर करें

बिहार: राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि राज्यसभा चले जाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल उठता है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर प्रतिदिन बयानबाजी जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है और जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, उसे नीतीश कुमार का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। फिलहाल, नए सीएम को लेकर संशय बना हुआ है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नए मुख्यमंत्री का फैसला एनडीए के सभी दलों के नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के बाद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी नया सीएम होगा, उसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका बनी रहेगी।

संजय सरावनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मिडिल ईस्ट पर बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, ऐसे समय में ऐसे बयान देना अनुचित है। सरावनी ने कहा कि राहुल गांधी की बातों में देशहित की गंभीरता नहीं दिखती और वे हमेशा राजनीतिक बयानबाजी ही करते हैं।

धर्मांतरण से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर संजय सरावनी ने कहा कि आज देश में कई लोग धर्मांतरण कर रहे हैं, और सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया है। अनुसूचित जाति में जन्मे लोगों के लिए संविधान में कई व्यवस्थाएं हैं, इसलिए धर्म परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button