CHHATTISGARHबिलासपुर संभाग

CG में पहली बार तबादलों पर कैविएट: ट्रांसफर के खिलाफ कई ASP हाईकोर्ट पहुंचे तो PHQ को मिली सूचना

खबर को शेयर करें

Bilaspur Highcourt। राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर किए गए सरकारी ट्रांसफर को लेकर कैविएट दाखिल किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस(PHQ) ने 6 मार्च को किए गए 76 से अधिक एडिशनल एसपी(ASP) के तबादलों को लेकर हाईकोर्ट में कैविएट दायर किया है। छत्तीसगढ़ गठन के बाद यह पहली बार है कि किन्ही तबादलों को लेकर सरकार ने कैविएट लगाया है।

कैविएट का मतलब यह है कि तबादलों से प्रभावित कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अगर अदालत में स्टे आर्डर की याचिका लगाए तो कोर्ट दूसरे पक्ष (PHQ) को सूचना दे और उसकी भी दलील सुने।

इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का 'असली खेल', अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Related Articles

Back to top button