CHHATTISGARH

अंबिकापुर में होली से पहले सनसनी: बेटे ने टांगी से की पिता की हत्या

खबर को शेयर करें

Ambikapur: अंबिकापुर में लोग होलिका दहन की तैयारी में जुटे हुए थे लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा था जगह-जगह पुलिस अलर्ट मोड में दिखाई दे रही थी लेकिन इसी बीच अंबिकापुर के मणिपुर थाना इलाके में एक ऐसी घटना हुई जिसे सभी को एक पल के लिए हैरान कर दिया मणिपुर थाना इलाके के बहेरा पारा इलाके में रहने वाले पारस केरकेट्टा की उसके बेटे प्रभात ने हत्या कर दी.

कलयुगी पुत्र ने टांगी से की पिता की हत्या

पुलिस को अब तक जानकारी मिली है कि सोमवार की रात में प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा और इसे देखकर उसके पिता ने उसे डांट लगाई और इसी के बाद विवाद बढ़ता गया और इसके बाद प्रभात में घर से कुल्हाड़ी निकाली और अपने पिता के ऊपर वार करना शुरू कर दिया आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान शोर सुनाई दे रही थी लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया है.

फिर घर में खाई बिरयानी

लोगों को हत्या के वारदात के बारे में पता चला पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब पता चला की हत्या के बाद लाश को घर के पास स्थित छोटे से पानी टंकी में उसके द्वारा डाल दिया गया है पुलिस ने पहले शव को बरामद किया और उसके बाद जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रेस्टोरेंट में गया और उसके बाद वहां बिरयानी खाया और फिर घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया.

इसे भी पढ़े...  CG News: बस्‍तर में बंद पड़ी रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा, यात्रियों हो रहे परेशान, जल्द शुरू करने की कवायद तेज

इलाके में फैली सनसनी

पुलिस ने जब प्रभात को गिरफ्तार किया तब पुलिस ने उसे हत्या की वारदात की पीछे का वजह जानना चाहता इस पर उसने जवाब दिया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई उसका कहना था कि यह हत्या बाय मिस्टेक हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ घर में मातम का माहौल है हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर पूरा परिवार होली का त्योहार खुशी खुशहाली बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन शराब के नशे की वजह से विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button