CHHATTISGARHबिलासपुर संभाग

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

खबर को शेयर करें

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ पुलिस ग्राउंड में मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष के करकमलों से हुआ । उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और युवा मोर्चा नेता महर्षि बाजपेई उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई इसके बाद खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी । कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री शासकीय कन्या शाला सरकंडा के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें उन्होंने अलग अलग राज्यों के नृत्य कला का समागम करते हुए अदभुत प्रस्तुति दी ।

बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 – 25 में बेसबॉल खेल के आयोजन की मेजबानी हमारा बिलासपुर जिला कर रहा है इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं उनके कोच, मैनेजर आयोजन समिति के सदस्य आप सभी को मैं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं ।


खेल जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है खेल में हार जीत होते रहती है जो हारता है वह भी कुछ न कुछ जरूर जीतता है और जो खेलेगा वही हारेगा या जीतेगा इसलिए हमें अपने जीवन में इसको चरितार्थ करना है। खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है इसलिए हम सभी को खेल को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी समिति स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी और व्यायाम शिक्षक मौजूद थे ।

इसे भी पढ़े...  पत्नी से अफेयर का शक, 20 साल के युवक पर मटन काटने वाले हथियार से कर दिया हमला, पुलिस कर रही तलाश

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button