देश दुनिया

480 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और एनसीबी ने अपने सयुंक्त अभियान में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में छह पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 480 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई है। सभी आरोपियों को पोरबंदर लाया जाएगा। कोस्ट गार्ड, एटीएस और एनसीबी ने मिलकर अब तक 3,135 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और एनसीबी ने मिलकर 11 और 12 मार्च की रात एक सयुंक्त अभियान चलाया। जिसमे एक पाकिस्तानी नाव को 6 चालक दल को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 80 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई। जिसकी कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन सभी को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में आईसीजी जहाजों और डोर्नियर विमान के समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में पकड़ा गया।

बता दें कि, गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और एनसीबी पिछले तीन वर्षों से मिलकर अभियान चला रहे है। जिसमे अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त किया है। 

इसे भी पढ़े...  T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़

Related Articles

Back to top button