CHHATTISGARHबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

बिलासपुर – मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को लेकर जागरूकता का दिया संदेश

खबर को शेयर करें

हमर युवा कल्याण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम सलका में अनुसूचित जाति समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2024-25 में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रखा गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा, पूर्व सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, बिलासपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज पाटले, पार्षद रतनपुर एवं छतर साय पाटले, जनपद सदस्य पोंडी-उपरोड़ा मंचासीन रहे। इस मौके पर समिति द्वारा कुल 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मीडिया प्रभारी ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का व्यय भी वहन करती है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का उल्लेख किया और शिक्षित होने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने भी नेक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथियों सहित मुख्य अतिथि ने भी सहयोग राशि प्रदान कर समिति की पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़े...  बोर्ड परीक्षा के बीच रायपुर में केंद्राध्यक्ष बदले, डीईओ की कार्रवाई

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष गोकुल लास्कर ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button