CHHATTISGARH

डीएमएफ फंड से जमकर की खरीदी , अब जानकारी देने में छूट रहे पसीने…. विधानसभा प्रश्न का जवाब न देने वाले चार DEO को जारी हुआ जेडी से नोटिस

खबर को शेयर करें

बिलासपुर। विधानसभा सत्र में पूछे गए सवाल का जवाब समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले चार जिले के डीईओ को संभागीय सयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ और कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिनों के भीतर जवाब देने निर्देशित किया गया है। अफसरों के अनुसार विधानसभा पूरक प्रश्न क्रमांक 640 में डीएमएफ फंड से जिले वार स्कूलों में किए गए व्यय की जानकारी मांगी गई थी। 5 फरवरी तक केवल सक्ती, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला पेण्डा मरवाही जिले ने जानकारी दी है। वहीं बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ और कोरबा से जानकारी समय पर नहीं भेजी गई। जिसे लेकर जेडी ने सभी डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

2021 से 2023 तक की मांगी गई है जानकारी

बिलासपुर संभाग के स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त राशि के संबंध में विधायक राजेश मूणत ने प्रश्न लगाया। इसमें उन्होंने पूछा है कि शिक्षा विभाग को 1 जनवरी 2021 से 30 नवंबर 2023 तक डीएमएफ से कितनी राशि प्राप्त हुई। कितना व्यय हुआ और कितनी राशि शेष है। इसके साथ ही स्कूलों में कितनी राशि से किस फर्म को फर्नीचर प्रदान करने आदेश दिया। इसके लिए शिकायत हुई तो क्या कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़े...  बोर्ड परीक्षा के बीच रायपुर में केंद्राध्यक्ष बदले, डीईओ की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button