CHHATTISGARH

मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, 5 घायल

खबर को शेयर करें

Durg Bee Attack की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हादसे में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में डर और शोक का माहौल बना हुआ है।

यह मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूहा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं रोज की तरह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां पहुंच गया और महिलाओं पर हमला कर दिया। Durg Bee Attack के दौरान महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन तब तक कई महिलाएं मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो चुकी थीं।

हमले में दुर्गा साहू की हालत सबसे ज्यादा गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें और अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायल महिलाओं का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button