CHHATTISGARHरायपुर संभाग

मोदी की लहर नहीं सुनामी है, जिसमें कांग्रेस पूरी तरह से डूब चुकी है: कैबिनेट मंत्री OP चौधरी

खबर को शेयर करें

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ ली है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान का रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी सूची का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिससे कूदकर भागने के लिए सब विवश है। मोदी की लहर नहीं सुनामी है, जिसमें कांग्रेस पूरी तरह से डूब चुकी है।

कैबिनेट मंत्री चौधरी कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने तो उन्हें जबरदस्ती उतार दिया है। आधी जगह पर प्रत्याशी ही तय नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ओपी चौधरी  के आपसी विवाद कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। 5 साल तक भय और तानाशाही के आधार पर भूपेश बघेल ने राज करने की कोशिश की। भय सिर्फ जनता के लिए नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए भी था। जिस तरह से घटना सामने आ रही है, उससे यह बात स्पष्ट हो गई है।  

ओपी चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया हो चाहे, संगठन के काम हो बीजेपी कांग्रेस को कोसों पीछे छोड़ चुकी है। कांग्रेस के लोग भी इस बात को समझ रहे है, छत्तीसगढ़ की जनता सब समझ चुकी है। 

इसे भी पढ़े...  बोर्ड परीक्षा के बीच रायपुर में केंद्राध्यक्ष बदले, डीईओ की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button