CHHATTISGARHरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में होली पर्व की धूम, राजधानी रायपुर में कई जगहों पर आज होलिका दहन की तैयारी

खबर को शेयर करें

HOLIKA DAHAN 2024: होली पर्व की शुरूआत रविवार की शाम से हो जाएगी। इस बार लोगों में पर्व को लेकर गजब का उत्साह और उमंग लोगों में देखने को मिल रहा है। इस वजह से इस बार के होली बाजार में काफी अधिक बिक्री हो रही है। जानकारी के अनुसार शहर में रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ होली से संबंधित अन्य सामग्रियों की थोक बिक्री करने वालों की अच्छी कमाई हो रही है।

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में होली की धूम है। आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। 11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

होलिका दहन और 25 मार्च की सुबह से रंग खेला जाएगा

इसे भी पढ़े...  Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, ‘टरीरी’ सॉन्ग को लेकर विवाद के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

होली पर्व सोमवार 24 व 25 मार्च को है। इसमें 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च की सुबह से रंग खेला जाएगा। ऐसे में सबसे ज्यादा बिक्री शनिवार और रविवार को होगी। लेकिन उत्साह इतना अधिक है कि पिछले तीन से चार दिन से बाजार में बिक्री जोरों पर है। थोक वालों से सामान खरीदकर चिल्हर बाजार में हो रही रंग-पिचकारी की बिक्री से छोटे दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे है। वृंदावन के थोक व्यापारी मनोज केशवानी ने बताया कि इस बार अच्छी बिक्री हो रही है।

Related Articles

Back to top button