रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और खनन क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई बड़ी चर्चा

खबर को शेयर करें

 रायपुर : स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और आधारभूत संरचना विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन बढ़ाने और खनन क्षेत्रों में जरूरी अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रेल नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

औद्योगिक विकास को गति देने पर फोकस

बैठक में औद्योगिक गतिविधियों को और तेज करने के लिए कई संभावनाओं पर चर्चा की गई। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा विकास और खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए नए निवेश और रोजगार के अवसर तैयार करने पर भी सहमति बनी।सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक रजत बंसल और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button