रायपुर संभाग

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने दी जान, आरोपी युवक गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ : के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। Raigarh News के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अहम सबूत जुटाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमीजोर निवासी 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी की दोपहर अपने घर के रसोई कमरे में गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार ले जाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुला मामला

तमनार पुलिस ने मर्ग क्रमांक 09/2026 के तहत मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में मौजूद एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला और किसी अन्य युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़े...  व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र पर विधानसभा में हंगामा, जानकारी नहीं मिलने पर विपक्ष का वॉकआउट

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Raigarh News के इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र गुप्ता (31 वर्ष), निवासी ग्राम सेमीजोर थाना तमनार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button