देश दुनिया

LPG Cylinder Supply में बड़ा फैसला: 20% बढ़ी सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

खबर को शेयर करें

LPG Cylinder Supply : को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों पर वैश्विक दबाव बढ़ा है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने सभी राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 20 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 23 मार्च से लागू हो गया है।

सरकार के इस फैसले से राज्यों को मिलने वाली गैस सप्लाई प्री-क्राइसिस लेवल के करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सामुदायिक रसोई, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

LPG Cylinder Supply बढ़ने से फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। पिछले एक हफ्ते में करीब 13,479 मीट्रिक टन एलपीजी की सप्लाई की जा चुकी है, जिसमें से 50 प्रतिशत गैस शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है।

सरकार की योजना है कि हालात सामान्य होने पर सप्लाई को 100 प्रतिशत तक बहाल किया जाए। यानी पहले की तरह पूरी गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

LPG Cylinder Supply को लेकर सरकार सख्त भी नजर आ रही है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में छापेमारी जारी है। अब तक करीब 1500 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिससे साफ है कि सरकार इस मामले में कोई ढील नहीं देने वाली है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button