CHHATTISGARHरायपुर संभाग

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत…केंद्र के फैसले से कीमतों में गिरावट के संकेत

खबर को शेयर करें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को घटाकर सिर्फ 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

इस फैसले से देशभर में ईंधन की कीमतों में कमी आने की उम्मीद तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म करना और पेट्रोल पर भारी कटौती करना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को सीधी राहत मिलेगी।

साय ने यह भी कहा कि इस कदम से किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को खास फायदा होगा और वैश्विक संकट के बावजूद आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव नहीं बढ़ेगा।

वैश्विक संकट के बीच राहत भरा कदम

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से कई देशों में ईंधन महंगा हो रहा है।

ऐसे माहौल में केंद्र सरकार का यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देश ने अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से कच्चे तेल की पर्याप्त व्यवस्था भी कर ली है, जिससे आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

कितनी सस्ती हो सकती है पेट्रोल-डीजल

एक्साइज ड्यूटी में कटौती का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में दोनों ईंधन करीब 10 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं।

हालांकि अंतिम कीमतों पर फैसला तेल कंपनियों द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकारों का वैट अभी भी लागू रहेगा।

आम जनता को क्या मिलेगा फायदा

इस फैसले का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन लागत घटने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी राहत मिल सकती है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button