देश दुनिया

IPL 2026 में धूम मचाने को तैयार 18 करोड़ का यह मैच विनर खिलाड़ी, अब पलटेगी फिसड्डी KKR की किस्मत?

खबर को शेयर करें

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले 4 मैचों में से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. बैक टू बैक तीन हार के बाद केकेआर अब पॉइंट टेबल पर आखिरी पायदान पर है. हालांकि इन सब के बीच केकेआर के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. उनका 18 करोड़ का तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हो गया है और उन्हें बोर्ड ने खेलने की अनुमति दे दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही केकेआर की खराब किस्मत पलटने के लिए मैदान में उतरेंगे.

धूम मचाने को तैयार 18 करोड़ का यह मैच विनर खिलाड़ी

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, ये कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना है. बता दें, पथिराना को आईपीएल 2026 के कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में खरीदा था. हालांकि चोटिल होकर वह सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए थे. अब इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही केकेआर से जुड़ेंगे.

कब तक टीम से जुड़ेंगे पथिराना?

हालांकि मथीशा पथिराना केकेआर की टीम से कब तक जुड़ेंगे, यह अब तक साफ नहीं हुआ है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चेन्नई के खिलाफ मैच में वह उपलब्ध होंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेलना है, इस मैच में पथिराना खेलते नजर आ सकते हैं.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

23 वर्षीय मथीशा पथिराना के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2023 में उन्होंने चेन्नई को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब आईपीएल 2026 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button