देश दुनिया

ससुर की हैवानियत! गर्भवती बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश, फिर हत्या कर मुर्गी फार्म में छिपाई लाश

खबर को शेयर करें

Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और मानवता को शर्मसार कर दिया. आरोप के मुताबिक ससुर ने अपनी बहू के साथ रेप करने का प्रयास किया और जब वह सफल नहीं हो पाया, तो गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद बेटे की मदद से शव को मुर्गी फॉर्म में जाकर छिपा दिया. ताकि किसी को पता न चले. फिलहाल पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में पति को भी आरोपी बनाया है, जिसकी गिरफ्तारी हो गई है. वहीं ससुर अभी भी फरार है, जिसके पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जानें क्या है पूरा मामला?

यह मामला पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र का है. जहां 8 महीने पहले नेहरू चौक वार्ड 11 में अभिषेक कुमार की शादी मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अभिलाषा कुमारी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से सबकुछ सही नहीं रहा. अभिलाषा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी करने के बाद से ससुर हमेशा परेशान करता रहा. वह गलत नजरों से हमेशा देखता था. एक बार उसने अभिलाषा के साथ अकेले पाकर रेप किया. जब इसको लेकर मायके पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो माफी मांगकर दोबारा गलती नहीं करने को कहा. इस दौरान परिजन भी शांत हो गए.

ससुर पर हत्या का आरोप

मृतका अभिलाषा के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि रविवार को भी ससुर ने गलत हरकत करने की कोशिश की. जब अभिलाषा ने इसका विरोध किया, तो ससुर ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि घटना के दौरान पति घर पर नहीं था, लेकिन जब वह घर पहुंचा, तो उसे अभिलाषा से मृत होने की बात पता चली. इस दौरान पति ने भी अपने पिता का साथ देते हुए शव को ठिकाने लगा दिया.

इसे भी पढ़े...  आज का पंचांग: चैत्र कृष्ण अष्टमी पर क्या करें और क्या नहीं? जानें शुभ-अशुभ समय

कैसे हुआ खुलासा?

जब मायके पक्ष के लोगों ने अभिलाषा से बात करने की कोशिश की, तो उससे संपर्क नहीं हो पाया. ऐसे में मायके पक्ष के कई लोग ससुराल पहुंच गए. जब ससुराल पहुंचकर देखा तो ससुर गायब मिला और पति भी अभिलाषा के पूछने पर कई तरह की बयानबाजी कर रहा था. जब मामले को देखते हुए शक हुआ तो पुलिस बुलाया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कबूल लिया और शव फॉर्म हाउस से बरामद कराया. आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि अभिलाषा करीब 4 महीनों की गर्भवती थी. उसकी मौत के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर फरार ससुर की तलाश की जा रही है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button