CHHATTISGARHरायपुर संभाग

बस्तर में बोले शाह- ‘नक्सलवाद खात्मे का टारगेट पूरा हुआ, कांग्रेस सरकार ने मदद नहीं की; हर आदिवासी महिला को गाय और भैंस देंगे’

खबर को शेयर करें

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुरक्षाबलों के साहस से 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का टारगेट हासिल कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार से उन्हें नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला। बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद 70 कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोड़ने की योजना है। सरकार महिलाओं को गाय और भैंस उपलब्ध कराएगी। 6 महीने में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क बनेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया।

बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

बैठक में राज्यों के विकास के साथ-साथ गंभीर सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर कड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में चारों राज्यों में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिलाओं के उत्पीड़न और रेप जैसे मामलों पर जल्द फैसले लेने पर चर्चा की गई।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button