CHHATTISGARH

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

खबर को शेयर करें

सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की जान चली गई। जबकि बैंक मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कोंटा स्थित SBI शाखा के कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर में आसीरगुडा के पास सबरी नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय उन्हें नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा। देखते ही देखते तीनों कर्मचारी गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए कूद पड़े।

ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए बैंक मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बैंक के कैशियर साईनाथ गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद साईनाथ का शव बरामद किया गया।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button