CHHATTISGARHरायपुर संभाग

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

खबर को शेयर करें

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. इसके चलते आज और कल 14 मार्च को निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं रेलवे प्रशासन ने पुनः बहाल कर दी हैं.

फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पहले 13 एवं 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना था , कार्य समय से पहले संपन्न होने के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है.

यहां देखें लिस्ट
ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी (आज और कल 14 मार्च)पुनः बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
रायपुर-डोंगरगढ़-गोंदिया: गाड़ी संख्या 68721 (रायपुर-डोंगरगढ़),
68723 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68724 (गोंदिया-रायपुर),
दुर्ग-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया),
68742 (गोंदिया-दुर्ग), 68743 (गोंदिया-इतवारी), 68744 (इतवारी-गोंदिया),
डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68711 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68713 (गोंदिया-इतवारी), 68716 (इतवारी-गोंदिया), 68712 (गोंदिया-डोंगरगढ़)
बालाघाट-इतवारी रूट: गाड़ी संख्या 68715 (बालाघाट-इतवारी) एवं 68714 (इतवारी-बालाघाट),

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि कर लें. नागपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button