रायपुर संभाग

दिल्ली में सीएम साय की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से अहम मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई बड़ी चर्चा

खबर को शेयर करें

 छत्तीसगढ़ :  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती और छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की।

विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।बताया गया कि प्रदेश में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी रणनीतिक बातचीत की गई।

सीएम साय ने साझा की मुलाकात की तस्वीर
सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास और गरीब, किसान, युवा तथा मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ भाजपा से पुराना जुड़ाव रखते हैं नितिन नवीन
गौरतलब है कि नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। साल 2021 से 2024 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई थी।इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया। जुलाई 2024 से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक वह राज्य प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते रहे।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button