CHHATTISGARHरायपुर संभाग

पुलिस महकमे में ‘बड़ा धमाका…16 IPS की कमान, जानें कौन है आपके जिले का नया कप्तान

खबर को शेयर करें

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. कई जिलों के ASP को बदला गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी और समतुल्य रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा.

मनोज तिर्की को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोंटा (जिला सुकमा) के पद पर नियुक्त किया गया है. योगेश कुमार साहू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर बनाया गया है. वहीं जितेन्द्र कुमार खुटे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

IPS अधिकारी जिनका तबादला किया गया

IPS रितेश चौधरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर से उपसेनानी 14वीं वाहिनी छसबल, धनौरा, बालोद ट्रांसफर किया गया है.

IPS जितेंद्र कुमार खुंटे का ट्रांसफर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा में किया गया है.

अंजली नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर में नई जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का 'असली खेल', अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button