CHHATTISGARH

गरियाबंद में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा हादसा, अचानक गिरा विशाल पीपल का पेड़, 7 लोग घायल

खबर को शेयर करें

 गरियाबंद :  खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम देखने के लिए कुछ लोग पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे है।

कई लोगों के हाथ-पैर में चोट और फ्रैक्चर

हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। कुछ घायलों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर की भी जानकारी सामने आई है। घटना के समय जिला कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थेहादसे के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए।

घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि कुछ लोगों के हाथ-पैर में मामूली फ्रैक्चर है और सभी का इलाज जारी है।

पेड़ गिरने से वाहन भी हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे के दौरान पेड़ की चपेट में आकर वहां खड़ा एक छोटा हाथी वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button