रायपुर संभाग

रायपुर : जशपुर सर्किट हाउस में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की आत्मीय मुलाकात

खबर को शेयर करें

स्थानीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध- वित्त मंत्री

जशपुर सर्किट हाउस में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की आत्मीय मुलाकात

जशपुर सर्किट हाउस में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की आत्मीय मुलाकात

रायपुर, 24 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज जशपुर स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने आत्मीय मुलाकात की। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान जशपुर अंचल के विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई।

विकास कार्यों के लिए जताया आभार

मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जशपुर क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास कार्यों के लिए वित्त मंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

त्वरित समाधान और सुशासन हमारी प्राथमिकता : वित्त मंत्री

चर्चा के दौरान क्षेत्रवासियों का हौसला बढ़ाते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button