CHHATTISGARH

बम्हनीडीह चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान! अरुण साव की सभा आज, कांग्रेस-बीजेपी ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

खबर को शेयर करें

 जांजगीर-चांपा।  बम्हनीडीह में नगर पंचायत गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 1 जून को होने वाले मतदान में करीब 4300 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

मतदाताओं को साधने मैदान में उतरे बड़े नेता

चुनावी माहौल के बीच शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव बम्हनीडीह पहुंचेंगे। यहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे। पार्टी नेताओं का दावा है कि नगर पंचायत में भाजपा की जीत के बाद विकास की नई रूपरेखा सामने रखी जाएगी।

कांग्रेस ने भी प्रचार में झोंकी ताकत

कांग्रेस की ओर से भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। सक्ती और जांजगीर जिले के पांच विधायक प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चुनावी प्रचार में हिस्सा लिया।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सामाजिक बैठकों के जरिए लोगों से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोहरी सरकार होने के बावजूद देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान सरकार के ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

भाजपा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा ने बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव प्रभारी बनाया है। उन्होंने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव बाजार चौक में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के सामने विकास की स्पष्ट योजना रखेगी और नगर पंचायत में बेहतर सुविधाएं देने का वादा करेगी।

कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार

गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संत समाज का अपमान किया है और एक विशेष वर्ग की राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह की जनता धार्मिक संतों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नेताओं को चुनाव में जवाब देगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button