CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

खबर को शेयर करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जहां तापमान 36°C और 25°C के आसपास रह सकता है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के प्रभाव से मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 28 और 29 मार्च को हवाओं की गति बढ़कर 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

CG Weather Update के अनुसार, फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य बना हुआ है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई है।

आज यानी 27 मार्च को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ जरूर है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button