देश दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: गाडी चलाने वालों की जेब पर नया झटका, जानिए अब कितने बढ़ गए दाम

खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: अगर आप रोजाना कार, बाइक या स्कूटी से सफर करते हैं, तो यह खबर सीधे आपके बजट से जुड़ी है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ रहे फ्यूल रेट ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में महंगाई पर भी इसका असर दिख सकता है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

तीन दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, लोगों की बढ़ी टेंशन

फ्यूल रेट में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही तेल कंपनियों ने कीमतों में बड़ा इजाफा किया था। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

उस फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था। अब नई बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

पश्चिम एशिया युद्ध का असर, दुनिया भर में बढ़ा एनर्जी संकट

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब सीधे ग्लोबल तेल बाजार पर दिखने लगा है। युद्ध की वजह से कई अहम व्यापारिक मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 28 फरवरी 2026 से जारी तनाव के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

भारत ने कहा- देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं

हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई संकट नहीं है। सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त मात्रा में फ्यूल उपलब्ध है और आम लोगों को बिना किसी बाधा के सप्लाई दी जा रही है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने 12 मई को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उसका पूरा बोझ जनता पर नहीं डाला है। उन्होंने यह भी कहा था कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में फ्यूल सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button