रायपुर संभाग

पेपर लीक से हड़कंप! 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द…जांच में जुटी पुलिस

खबर को शेयर करें

Chhattisgarh Board Exam Leak : राज्य में हड़कंप मचा दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद इसे निरस्त करने का फैसला लिया गया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।

इस पूरे मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम गठित की है, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। शुरुआती जांच में व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए प्रश्न पत्र के प्रसार की बात सामने आई है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

साइबर एक्सपर्ट, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मिलकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पेपर किस नंबर से और किन माध्यमों से लीक हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा।

Chhattisgarh Board Exam Leak को लेकर छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। NSUI ने परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप ग्रुप्स में पेपर वायरल होने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की।

इसे भी पढ़े...  CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button