देश दुनिया

PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम

खबर को शेयर करें

PAK vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर- 8 चरण में आज पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लिकेले स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले पल्लिकेले के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां बारिश को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है.

क्या बारिश में धुलेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच?

दरअसल, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच से पहले पल्लिकेले के मौसम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दिन में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत बताई जा रही है. वहीं, बादल छाए रहने की उम्मीद 48 प्रतिशत बताई जा रही है. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के समय रात में यहां बारिश की संभावना 2 प्रतिशत तक है. ऐसे में मैच के दौरान बारिश की उम्मीद न के बराबर हो गई है.

पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था. लेकिन बारिश के कारण यह मैच बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा.

बारिश के भेंट चढ़ा मैच तो क्या होगा?

वैसे तो इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन अगर बारिश के कारण खेल रद्द होता है तो इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है और वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. वहीं, अगर मैच होता है और इंग्लैंड पाकिस्तान को हरा देता है तो 4 पॉइंट्स के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

इसे भी पढ़े...  पंचांग : इस रविवार 'रंग पंचमी' पर चमक सकती है आपकी किस्मत; बस देवताओं को अर्पित करें उनका पसंदीदा रंग

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button