रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: आज से शुरू हुआ बड़ा जनअभियान, सरकार खुद पहुंचेगी आपके द्वार

खबर को शेयर करें

 CG News: छत्तीसगढ़ में प्रशासन को और ज्यादा जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज से सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत हो गई है। यह अभियान सरकार और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने के साथ सरकारी सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर शुरू किया गया है।

01 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान: गांव से शहर तक लगेंगे समाधान शिविर

सुशासन तिहार के तहत 01 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर शिविर लगाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर आयोजन होगा। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री खुद अलग अलग जिलों में पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

शिकायत से समाधान तक: मौके पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

इन शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ वितरण करने की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को बार बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एक महीने में निपटारा अनिवार्य: हर आवेदन की मिलेगी जानकारी

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर समाधान किया जाए। साथ ही हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है। इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button