CHHATTISGARH

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिसवालों की पलटी स्कार्पियो, एसआई की मौत, दो आरक्षक घायल

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कोरबा जिले के पाली थाना के एसआई की सड़क की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाने के एसआई विलायत हुसैन सहित पांच लोग एक मामले के आरोपी की पतासाजी में उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले गए हुए थे। वहाँ से वापस लौटने के दौरान सुबह साढ़े 6 बजे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास स्थित गांव खंता पहुँचे ही थे कि सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चलते तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और कई मीटर घसीटते हुए पलट गई।

घायल आरक्षक बिलासपुर रिफर
इस हादसे में सामने की सीट पर बैठे एसआई विलायत हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई और दो आरक्षक घायल हो गए। आरक्षक शैलेंद्र तंवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं मृतक एसआई के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े...  CG News: दुर्ग में 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे BJP नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button